Govt Degree College Rudrapryag

Government Degree College, Rudraprayag -Uttarakhand

Affiliated to: Sri Dev Suman Uttarakhand University

logo

राजकीय महाविद्यालय, रुद्रप्रयाग- उत्तराखण्ड

संबद्ध : श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय

प्रवेश हेतु आवश्यक सूचना

जिन छात्र-छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय, रुद्रप्रयाग में प्रवेश हेतु आवेदन किया है, उनकी मेरिट सूची तैयार कर उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजी जा रही है।

सभी चयनित छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने सभी शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करवाते हुए प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।

प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज

प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं के लिए वे सभी मूल प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है, जिन्हें आवेदन पत्र भरते समय Samarth Portal पर अपलोड किया गया है। साथ ही, सभी प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित/प्रमाणित प्रतिलिपियां भी साथ लाना अनिवार्य है।

  1. आधार कार्ड

  2. हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका

  3. NSS अथवा NCC का मूल प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

  4. जाति प्रमाण-पत्र की मूल प्रति, यदि लागू हो

  5. आय प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

  6. Samarth Portal पर भरे गए आवेदन पत्र की प्रति

  7. पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो

  8. Anti-Ragging Declaration / शपथ-पत्र

  9. TC (Transfer Certificate) एवं CC (Character Certificate) की मूल प्रति

महत्वपूर्ण निर्देश

छात्र-छात्राएं प्रवेश के समय उपर्युक्त सभी आवश्यक दस्तावेजों के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी प्रतिलिपियां अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय, रुद्रप्रयाग
प्रवेश प्रकोष्ठ